नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है, स्टार्टअप-आधारित खनन पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित कर रहा है और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए मजबूत घरेलू मूल्य श्रृंखलाओं का निर्माण कर रहा है।
नई दिल्ली में राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण एवं विकास ट्रस्ट कक शासी निकाय की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में खोज में तेजी लाने, घरेलू क्षमता को मजबूत करने और भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रमुख प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक की सह-अध्यक्षता केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की। डॉ. सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि खोज की गति, विशेष रूप से लिथियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों की, वैश्विक मांग और भारत की रणनीतिक आवश्यकताओं के अनुरूप होनी चाहिए।
उन्होंने मंजूरी संबंधी देरी को दूर करने और परियोजना कार्यान्वयन को सुचारू बनाने के लिए स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने का भी आह्वान किया।

















