मुंबई। मुंबई में आयोजित आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति रजत जयंती समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक आपूर्ति श्रृखंलाओं और भारत के लिए बढ़ते अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने दुनिया को बताया कि अगर हम एक सीमित भौगोलिक क्षेत्र पर अधिक निर्भर रहते हैं, तो वह खतरनाक हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक उत्पादन और बाजार पर राजनीतिक दबाव ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। दुनियाभर में आपूर्ति श्रृखंलाओं को अधिक भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने की जरूरत है।
जयशंकर ने कहा, आज के डिजिटल युग में डेटा की सुरक्षा और साइबर सुरक्षा का महत्व और बढ़ गया है। अब यह देखना जरूरी है कि कौन आपका डाटा निकाल रहा है, उसे प्रोसेस कर रहा है और उसे कैसे उपयोग कर रहा है। डेटा प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकताओं के रूप में उभरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पास अब एक अवसर है, जिसका पहले वह पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाया था। यह अवसर विनिर्माण क्षेत्र में अधिक उत्पादन बढ़ाने का है। उन्होंने जोर देकर कहा, भारत को अब वह ढांचा और लॉजिस्टिक तैयार करना होगा, जिससे औद्योगिकी उत्पादन को बढ़ावा मिले। इसके साथ ही में हमें मानव संसाधनों की भी जरूरत है, जो उत्पादन को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना सकें।
अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने भारत के वैश्विक मंच पर बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, आज पूरी दुनिया भारत की कहानी को सराह रही है। हम इसे रोजाना महसूस करते हैं। लेकिन यह जानना जरूरी है कि दुनिया अब भारत में क्या अलग देख रही है। यह एक नया हवाई अड्डा हो सकता है, एक नई मेट्रो प्रणाली या बेहतर रेल यात्रा हो सकती है। उन्होंने देश की नीतियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि नीतिगत स्तर पर यह कोशिश की जा रही है कि व्यापार करना आसान हो, नागरिकों का जीवन आसान हो और समाज में नौकरशाही कम हो। हमारी नीतियां नागरिकों में जागरूकता बढ़ा रही हैं और मानव संसाधन के विकास को बेहतर बना रही हैं।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपने स्थान को और मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा, दुनिया अब एक प्रतिस्पर्धा वाली जगह बन चुकी है और भारत के विकास को सुनिश्चित करने के लिए हमें अपने स्थान को और मजबूत करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी को बेहतर अवसर देने के लिए सरकार विभिन्न कदम उठा रही है, जिससे देश का भविष्य और उज्जवल हो सके। आदित्य बिड़ला समूह की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न इलाकों के छात्र और युवा पेशेवर शामिल हुए।
भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और मजबूत करना होगा अपना स्थान, कदम उठा रही सरकार: विदेश मंत्री
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















