24 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

पाकिस्तान सीमा के पास हवाई अभ्यास करेगी भारतीय वायु सेना, भारत ने NOTAM जारी किया

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना कल 7 मई से भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में अभ्यास करेगी। इस अभ्यास में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी अग्रणी विमान भाग लेंगे। इसको लेकर भारत की ओर नोटम जारी किया गया है।
केंद्र के गृह मंत्रालय ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पत्र भेजा। जिसमें कहा गया कि वे 7 मई को मॉक ड्रिल (अभ्यास) करें, ताकि किसी भी दुश्मन देश के हमले की स्थिति में तैयारी पूरी रहे। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए उठाया गया है।
गृह मंत्रालय के मुताबिक, देश के 244 सिविल डिफेंस जिलों में यह अभ्यास किया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि यह अभ्यास गांव स्तर तक किया जाएगा। इसका उद्देश्य सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) व्यवस्था की तैयारी की जांच करना और उसे बेहतर बनाना है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि इस अभ्यास में जिला अधिकारी, सिविल डिफेंस वॉर्डन और स्वयंसेवक, होम गार्ड (सक्रिय और आरक्षित), एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस के सदस्य और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लेंगे। पत्र में कहा गया है कि यह सिविल डिफेंस अभ्यास विभिन्न नागरिक सुरक्षा उपायों की प्रभावशीलता और आपसी तालमेल की जांच करने के लिए किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद लगातार उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। अब भारत इस हमले के जवाब में जवाबी कदम उठाने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमले के दोषियों को कल्पना से भी परे सजा दी जाएगी और धरती के आखिरी छोर तक उनका पीछा किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...