27.4 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

पठानकोट में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, रणजीत सागर डैम में गिरा, रेस्क्यू जारी

पंजाब के पठानकोट जिले के पास सुबह भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होते हुए सीधा रणजीत सागर डैम में जा गिरा। मिली जानकारी के अनुसार क्रैश हुए आर्मी हेलीकॉप्टर में एक पायलट और को-पायलट सवार थे, उन दोनों की अभी तलाश की जा रही है लेकिन पुलिस के मुताबिक हेलीकॉप्टर जब रणजीत सागर डैम में क्रैश हुआ तो इस दौरान उसके अंदर किसी के भी होने की संभावना नहीं है। फिलहाल सेना के जवानों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह दुर्घटना आज सुबह लगभग 10.20 मिनट के आसपास हुई। सेना के एवन स्क्वाड्रन के इस हेलीकॉप्टर ने मामून कैंट से उड़ान भरी थी। क्रैश होने के दौरान हेलीकॉप्टर रणजीत सागर डैम के काफी निकट था। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी से टकराने के कारण यह सीधा डैम में जा गिरा।

आपको बता दें कि मई के आखिरी महीने में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें पंजाब के मोगा के कस्बा बाघापुराना में रात करीब 1-2 बजे के बीच फाइटर जेट मिग 21 क्रैश होने की खबर आई थी। जेट में सवार पायलट अभिनव ने मिग 21 से राजस्थान के सूरतगढ़ से हलवारा के लिए उड़ान भरी थी। बाघापुराना के पास लंगियाना खुर्द गांव में यह विमान क्रैश हो गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...