कोलंबो: भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने कोलंबो में खेले गए पहले महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराकर ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी तिरंगा लहराते हुए मैदान पर दौड़ीं और जश्न का माहौल देखते ही बन रहा था। ट्रॉफी लेने के दौरान कप्तान दीपिका टीसी ने हाल ही में महिला विश्व कप जीत के बाद हरमनप्रीत कौर द्वारा किए गए मशहूर सेलिब्रेशन को दोहराया।
हरमनप्रीत ने जिस आत्मविश्वास के साथ ट्रॉफी लेने का अंदाज दिखाया था, पहले ट्रॉफी को टीम की ओर बढ़ाना और फिर मिलकर उसे उठाना, उसी अंदाज को दीपिका ने भी लगभग हूबहू दोहराया। यह पल भारतीय महिला क्रिकेट की दो ऐतिहासिक उपलब्धियों को जोड़ता हुआ नजर आया।
भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी। भारत के लिए फाइनल में सबसे ज्यादा रन फुला सारेन ने बनाए। वह 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने रचा इतिहास, मनाया खिताबी जीत का जश्न
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















