नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बंटवारे के दौरान पाकिस्तान में गया सिंध प्रांत भविष्य में भारत में शामिल हो सकता है। उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के उस कथन का हवाला दिया, जिसमें आडवाणी ने कहा था कि “सीमाएं स्थायी नहीं होतीं, वे बदल भी सकती हैं। कौन जानता है, कल सिंध दोबारा भारत का हिस्सा बन जाए।”
राजनाथ सिंह ने कहा कि सिंध, जिसे सिंधी समाज की मातृभूमि माना जाता है, भारतीय सभ्यता के मूल केंद्र सिंधु घाटी सभ्यता का अभिन्न हिस्सा रहा है। सिंधी समाज के एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, “आज भले ही सिंध भारत की भौगोलिक सीमा में शामिल नहीं है, लेकिन सभ्यतागत दृष्टि से यह हमेशा भारत का अंग रहा है। जहां तक भूमि की बात है, सीमाएं समय के साथ बदलती रही हैं।”
उन्होंने सिंध क्षेत्र की महत्ता बताते हुए कहा कि सिंध के अनेक मुसलमान भी मानते हैं कि सिंधु नदी का पानी मक्का के आब-ए-जमजम से कम पवित्र नहीं है।” रक्षा मंत्री ने इस मौके पर लालकृष्ण आडवाणी का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि आडवाणी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि उनकी पीढ़ी के सिंधी हिंदू अब तक सिंध के भारत से अलग हो जाने को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने कहा, “पूरे भारत में हिंदू सिंधु नदी को पवित्र मानते हैं। हमारे सिंधी भाइयों ने सिंधु को पवित्र बनाए रखा है। वे चाहे दुनिया में कहीं भी रहें, वे हमारे अपने हैं और हमेशा हमारे ही रहेंगे।” कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सिंधी समुदाय की सेवा-भावना और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समुदाय ने भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सीएए से शरणार्थी हिंदुओं को मिला हक राजनाथ ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में लगातार हिंसा का सामना कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए सीएए लाना जरूरी कदम था।
हिंदू समुदाय को मदद की जरूरत थी, लेकिन इसे दरकिनार किया गया और पीएम नरेन्द्र मोदी ने उनकी पीड़ा को समझा। 2020 से लागू है सीएए, सीएए का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या ईसाई समुदाय के प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है। शर्त ये है कि ये 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में आए हों।
भारत वापस लौटेगा सिंध? राजनाथ सिंह ने कहा-‘बॉर्डर्स कभी भी बदल सकते हैं’
Latest Articles
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...
मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...

















