नई दिल्ली: भारतीय इतिहास में गुरुवार का दिन एक नया अध्याय लेकर आया। पहली बार थल सेना, वायु सेना और नौसेना की महिलाओं की संयुक्त टीम दुनिया का समुद्री चक्कर लगाने के लिए रवाना हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली से वर्चुअल तरीके से इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से शुरू हुईइस अभियान का नाम ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ रखा गया है। इसमें 10 महिला अधिकारी शामिल हैं, जो ‘त्रिवेणी’ नाम के 50 फुट लंबे स्वदेशी नौकायन पोत पर सवार होकर समुद्र की सबसे खतरनाक लहरों और रास्तों को पार करेंगी। नौ महीने में ये लगभग 26,000 समुद्री मील (नॉटिकल माइल) की दूरी तय करेंगी। यह पहली बार होगा जब तीनों सेनाओं की महिलाएं मिलकर ऐसी ऐतिहासिक यात्रा पर निकलेंगी।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह टीम यात्रा के दौरान दो बार भूमध्य रेखा को पार करेगी और तीन बड़े केप्स- लीउविन, हॉर्न और गुड होप से होकर गुजरेगी। यह अभियान सभी बड़े महासागरों से होकर गुजरेगा और खासकर दक्षिणी महासागर और ड्रेक पैसेज जैसे बेहद खतरनाक इलाकों से होकर निकलेगा। टीम की योजना चार विदेशी बंदरगाहों पर रुकने की है। यह यात्रा मई 2026 में मुंबई लौटकर पूरी होगीइस टीम की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर के हाथ में है। उनके साथ स्क्वाड्रन लीडर श्रद्दा पी. राजू उप-नेता हैं। इसमें मेजर करमजीत कौर, मेजर ओमिता दलवी, कैप्टन प्राजक्ता पी. निकम, कैप्टन दौली बुटोला, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियांका गुसाईं, विंग कमांडर विभा सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अरुवी जयदेव, स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी भी शामिल हैं।
दुनिया का चक्कर लगाएगा भारतीय महिलाओं का सैन्य दल, राजनाथ सिंह ने पोत को दिखाई हरी झंडी
Latest Articles
आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण...
राज्य की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ करने के लिए मुख्य सचिव ने राजस्व प्राप्तियों की...
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में राज्य की राजस्व प्राप्तियों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी लक्ष्यों के यथार्थपरक आकलन...
‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टालों का...
बांग्लादेश में मॉब हिंसा पर सख्ती, BNP ने पेश की कानून-व्यवस्था बहाली के लिए...
ढाका: बांग्लादेश की नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेतृत्व वाली सरकार ने देश में बढ़ती मॉब हिंसा, हत्याओं और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को...
भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की
अहमदाबाद: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत...

















