24.7 C
Dehradun
Monday, July 20, 2026


spot_img

ओलंपिक में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन, रवि और दीपक सेमीफ़ाइनल में

 

भारत के लिए आज से आज सुबह सुबह अच्छी खबर सामने आई है. कुश्ती मुकाबले में 86 किलोग्राम वर्ग में दीपक पुनिया सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. चीन के पहलवान को दीपक ने 86किलो ग्राम  वर्ग में 6-3 के अंतर से दीपक पुनिया ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीत हासिल की, वही रवी दहिया भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं. दोनों पहलवान हरियाणा के रहने वाले हैं. भारतीय पहलवार रवि कुमार ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुल्गारिया के पहलवान 14 – 4 से टेक्निकल सुपीरियोरिटी के आधार पर जीत हासिल की. वहीं, दूसरे पहलवान दीपक पूनिया ने क्वार्टर फाइनल में चीन के पहलवान लिन से भिड़ते हुए 6-3 से हराया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

खेल समाप्ति से कुछ सेकेण्ड पहले दीपक ने वापसी की, 3-3 पॉइंट पर आखिर में जब उन्होंने दो प्वाइंट लिए तो चीन द्वारा उसे चैलेंज किया गया. इसे चैलेंज करके चीन के पहलवान ने एक अंक और गंवा दिया. वहीं पहले अपने मैच में भारत की अंशु मलिक बेलारूस की इरीना कुराचकिना से अपना पहला मुकाबला हार चुकी हैं. अब इन पहलवानों के सेमिफाईनल का मुकाबला आज दोपहर 2 बजे के बाद से शुरू होंगे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात...

0
देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के...

एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

0
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस...

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में...

0
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य...

शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का सीएम ने किया शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत...