28 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

इंडिगो ने जम्मू-श्रीनगर सहित कुछ शहरों के लिए उड़ानें की रद्द; सीमा पर ड्रोन घुसपैठ के बाद उठाया कदम

नई दिल्ली: एक दिन की शांति के बाद पाकिस्तान ने सोमवार को फिर से नापाक हरकत की। पीएम मोदी के संबोधन के कुछ देर बाद ही सांबा और कठुआ जिले के सीमांत क्षेत्रों में ड्रोन देखे गए। हालांकि कुछ देर बात ही खबर आई कि फिलहाल सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है। वहां कोई ड्रोन नहीं है। वहीं, विमानन कंपनी इंडिगो ने इसके बाद बड़ा कदम उठाया है। विमानन कंपनी ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़ और राजकोट और अमृतसर के लिए सभी फ्लाइट्स 13 मई तक रद्द कर दी हैं।
इंडिगो ने इस बाबत एक ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया कि नए घटनाक्रमों को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई 2025 तक रद्द कर दी गई हैं।
इंडिगो ने यात्रियों के प्रति खेद प्रकट करते हुए यह भी कहा हमारी टीमें सक्रिय रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं और आपको आगे के अपडेट के बारे में तुरंत सूचित करेंगी। यात्रियों को निर्देश देते हुए इंडिगो ने कहा कि एयरपोर्ट जाने से पहले वेबसाइट या एप पर अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें। गौरतलब है कि ये छह हवाई अड्डे उन हवाई अड्डों में से हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। हालांकि सोमवार को सीमा पर शांति के बाद इन्हें नागरिक उड़ानों के लिए फिर से खोल दिया गया।
वहीं, अमृतसर में एहतियातन किए गए ब्लैकआउट के बाद इंडिगो की एक फ्लाइट सोमवार शाम को नई दिल्ली लौट आया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अमृतसर जाने वाला विमान 6E2045 कुछ देर हवा में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट गया। हालांकि इंडिगो ने अभी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सोमवार शाम भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी ड्रोनों को सफलतापूर्वक रोक लिया। सेना के सूत्रों के अनुसार, सांबा में कुछ ड्रोन घुस आए थे, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निशाना बनाया गया। इस दौरान आसमान में लाल रंग की धारियां और विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। सेना ने बताया कि ड्रोनों की संख्या बहुत कम थी और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। लोगों से नहीं घबराने की अपील की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...