27.2 C
Dehradun
Tuesday, September 15, 2026


spot_img

पुलिस महानिरीक्षक ने लम्बित अभियोगों के त्वरित अनावरण के दिये निर्देश

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करण सिंह नगन्याल द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद देहरादून की अपराध समीक्षा बैठक  ली गई। बैठक के दौरान द्वारा गम्भीर अपराधों हत्या, लूट, डकैती के अभियोगों की समीक्षा करते हुए उक्त घटनाओं के त्वरित अनावरण पर जनपद पुलिस की सराहना की, साथ ही अन्य लम्बित अभियोगों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित अनावरण के निर्देश दिये गये। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा नियमित रूप से चलाये जा रहे अभियान एवं वांछित/ईनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना की गयी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा के दौरान जनपद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध की गई कार्यवाही पर जनपद पुलिस की पीठ थपथपाई गयी तथा लम्बे समय से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर अतिरिक्त प्रयास करने तथा मुख्यालय स्तर पर चल रहे अभियान में और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।  महिला सम्बन्धी अपराधों की समीक्षा के दौरान महिला अपराधों का प्रार्थमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण तथा अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्भया तथा सालसा फण्ड के अन्तर्गत पीडिताओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में पुलिस रिपोर्ट को समय पर संबंधित को प्रेषित करते हुए पीडिताओं को अविलम्ब सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन लूट/ चौन लूट की घटनाओं के त्वरित अनावरण तथा रिकवरी पर संतोष व्यक्त किया गया तथा स्ट्रीट क्राइम की घटनाओ की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  साथ ही नकबजनी के अभियोगों में अनावरण का प्रतिशत अच्छा रहने की सराहना करते हुए लंबित नकबजनी की घटनाओं के अनावरण के निर्देश दिये गये। वाहन चोरी/अन्य चोरियो की घटनाओं की समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा घटनाओं के अनावरण में तेजी लाने तथा सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों/आपराधिक पृष्ठ भूमि के व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर कूडा बीनने वालो/अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ तथा बाहरी प्रदेशों से आकर मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूरों के सत्यापन तथा उन्हें लेकर आने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये गये। अपराधों की रोकथाम तथा उनके अनावरण में सहायता के लिये सभी थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा आम जन को भी सीसीटीवी कैमरो की उपयोगिता के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उन्हें अपने घरों/प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिये प्रोत्साहित/प्रेरित करने के निर्देश दिये गये। पार्ट पेण्डिंग विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियो को अपने-अपने सर्किलों में नियमित रूप से ओ0आर0 लेते हुए लम्बित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराने हेतु निर्दशित किया गया। सीएम पोर्टल व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के दौरान महोदय द्वारा प्रार्थना पत्रों का प्रार्थमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने के निर्देश दिये गये। इस दौरान लम्बित प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए महोदय द्वारा उनके लम्बित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...