25.7 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में 13 जिलों के नोडल अफसर तैनात, ये मिली जिम्मेदारी

शिक्षा विभाग में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों के शैक्षिक अनुसमर्थन दिये जाने हेतु जनपद प्रभारी / नोडल अधिकारी नामित किए गए है. ये सभी अधिकारी जिलों की शिक्षा व्यवस्था, गुणवत्ता, जनपद की समस्याओं के निस्तारण एवं विकास कार्यों की प्रगति के साथ-साथ केन्द्र और राज्य सरकार से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ज़िम्मेदार होंगे. इन अधिकारियों को महानिदेशक ने यह भी निर्देशित किया है कि वह यथासम्भव दो महीने में एक बार जिलों का भ्रमण करते हुए अनुश्रवण करेगें. सम्बन्धित अधिकारी भ्रमण कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित करेंगे कि स्कूलों का निरीक्षण व जिला / खण्ड कार्यालय में विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी साथ-साथ हो सके.

उन बैठकों में समस्त कार्यक्रमों का अनुश्रवण / समीक्षा की जायेगी व समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही भी की जायेगी. वर्तमान में कोविड 19 के दृष्टिगत लम्बे समय बाद स्कूल खुले हैं ऐसे में जिलों के नोडल प्रभारी इन बिन्दुओं पर भी समीक्षा करेंगे कि शासन द्वारा निर्धारित SOP का पालन हो रहा है, सभी शिक्षण / शिक्षणेत्तर कार्मिकों का वैक्सीनेशन हो चुका है, ऑनलाईन / ऑफलाईन शिक्षण की स्थिति, विद्यालयों में छात्र / अध्यापक उपस्थिति छात्र-छात्राओं के पास पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता एवं कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षण व्यवस्था का भी अनुश्रवण किया जायेगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...