23.9 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आफत की बारिश, यहां खाई में लटका ट्रक, कई मार्ग बंद

देहरादून: उत्तराखंड में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। इससे कई जगहों पर मलबा आ गया। बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रक खाई में लटक गया। इधर, राजधानी देहरादून में जलभराव की समस्या हो गई। रुद्रप्रयाग जिले में भी रातभर मूसलाधार बारिश हुई। यहां कई कस्बों के गांवों में जन-जीवन प्रभावित हुआ है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में मलबा आने से अवरूद्ध हो गया है। यहां मलबे की चपेट में आकर जेसीबी नदी में गिर गई और ट्रक सहित कई वाहन मलबे में फंस गए। रुद्रप्रयाग -गौरीकुंड हाईवे भी मेदनपुर में मलबा आने से बंद है।

कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-चमोली राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। उत्तरकाशी जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में बादल छाए रहे। गंगोत्री व यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं। नई टिहरी रात भर तेज बारिश होती रही। जिले के 13 ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित चल रहे हैं। श्रीनगर में रात भर बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह हल्की धूप निकल आई।

बदरीनाथ हाईवे चमधार, लामबगड़ और पगलनाला में बंद है। पिथौरागढ़ में शुक्रवार की सुबह भी बारिश जारी रही। यहां पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद है। बागेश्वर, रुद्रपुर, पंतनगर और लोहाघाट में सुबह बारिश हुई। नैनीताल में बादल छाए रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...