23.9 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड: ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे दो छात्रों की साइकिल खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

पिथौरागढ़: पिथौरागढ से दुखद घटना सामने आई है। यहां ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर लौट रहे दो छात्र साइकिल समेत खाई में जा गिरे। जिसमें से एक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

मिली जानकारी के मुताबिक थकलानी पभ्या गांव निवासी 11 वीं का छात्र (16 वर्षीय) सुमित और कक्षा नौ का छात्र (15 वर्षीय) तनिश कुमार पुत्र शंकर लाल भाटगाड़ से गुरुवार की शाम ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर को लौट रहे थे। तभी अल्मोड़ा-बेरीनाग मार्ग पर तहसील मुख्यालय गणाईगंगोली से दो किमी दूरजोलियाखेत मोड़ पर साइकिल अनियंत्रित होने से दोनों छात्र साइकिल समेत खाईं में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें गिरता देखा तो भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन हादसे में सुमित कुमार की मौत हो गई जबकि तनिश कुमार गंभीर रूप से घायल था।

ऐसे में ग्रामीणों ने घायल को रेस्क्यू कर सड़क तक लाए जहां से उसे 108 वाहन से गणाईगंगोली अस्पताल लाया गया। फार्मासिस्ट कमल वर्मा के मुताबिक तनिश के सिर पर गंभीर चोट है। उसे हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है । सुमित की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...