12.3 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


spot_img

हिमाचल में 50 लाख से कम छात्रवृत्ति पाने वाले संस्थानों की जांच तेज, CBI-ED ने दाखिल की चार्जशीट

शिमला। 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर 50 लाख से कम की छात्रवृत्ति लेने वाले संस्थानों की सीबीआइ और ईडी ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अभी तक 20 संस्थानों के 105 आरोपियों के खिलाफ सीबीआइ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जबकि ईडी ने 30 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है। इस संबंध में ईडी ने दो चार्जशीट दाखिल की है।
इस मामले में अन्य जो संस्थान शामिल होंगे उनके खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।सीबीआइ छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर 11 निजी संस्थानों के खिलाफ जांच कर रही है।इस जांच के दौरान सीबीआइ को अनियमितताएं मिली हैं। ऐसे में इन संस्थानों के खिलाफ जल्द मामले दर्ज हो सकते हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ईडी शिमला ने बीते छह मई को हिमाचल प्रदेश छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत विशेष न्यायालय (पीएमएलए), शिमला के समक्ष दो पूरक अभियोजन शिकायतें (एसपीसी) दायर की हैं। मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ ये दायर की गई है।
जबकि दूसरी आइटीएफटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और 5 अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर की गई है। ईडी की जांच में ये बात सामने आई है कि इन संस्थानों ने उन छात्रों के विवरणों को सत्यापित करके धोखाधड़ी से छात्रवृत्ति राशि प्राप्त की थी, जो इन संस्थानों के साथ किसी भी पाठ्यक्रम में नामांकित नहीं थे। जो छात्र अपनी पढ़ाई पूरी किए बिना संस्थान छोड़ गए थे। इसके अलावा, धोखाधड़ी से छात्रवृत्ति राशि की अधिक राशि प्राप्त करने के लिए, छात्रों के झूठे विवरण एचपी-ई पास पोर्टल (डीओएचई, शिमला के छात्रवृत्ति पोर्टल) पर बाद के वर्षों में छात्रों की जाति श्रेणी को धोखाधड़ी से बदलकर अपलोड किए गए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने किया अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी के गंगा रिजॉर्ट मुनिकीरेती में आयोजित अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस...

हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे

0
देहरादून। सचिवालय में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर...

नेपाल के गोरखा जिले में बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

0
नई दिल्ली। नेपाल के गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल...

सरकार ने पीएनजी कनेक्शन धारकों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया

0
नई दिल्ली।  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) दोनों के कनेक्शन वाले परिवारों को...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब और यूएई के विदेश मंत्रियों से की...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश...