24.1 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

100 किमी अंदर घुसकर आतंकियों को मारा, परमाणु बम की धमकी से नहीं डरे: अमित शाह

गांधीनगर:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने भारतीय सैन्य बलों की सराहना की। साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने का संकल्प दोहराया।
अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी कैंपों को नष्ट किया। पाकिस्तान ने हमें परमाणु बम की धमकी दी। उन्हें लगता था कि हम डर जाएंगे। लेकिन हमारी सेना, नौसेना और वायुसेना ने उन्हें ऐसा करारा जवाब दिया है कि पाकिस्तान के होश उड़ गए। आज पूरी दुनिया हमारी सेना के धैर्य और पीएम मोदी के दृढ़ नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है। मैं हमारे सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करता हूं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पाकिस्तान ने पूरी पश्चिमी सीमा पर हमला करने का दुस्साहस किया, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी वायु रक्षा प्रणाली इतनी उत्तम हो गई है कि कोई भी मिसाइल या ड्रोन भारत की भूमि तक नहीं पहुंच पाया। 100 से अधिक आतंकवादियों को मारने के बाद भी पाकिस्तान सोच में ही था और हमने उनके 15 हवाई ठिकानों पर हमला कर दिया, लेकिन हमने उनके लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हमने उनकी हवाई हमले की क्षमता को नष्ट कर दिया। गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों को करारा जवाब दिया। जो लोग कई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे थे।वे सियालकोट और अन्य आतंकवादी शिविरों में छिपे हुए थे, उन सबको हमारे बम के धमाकों की गूंज ने एक स्पष्ट संदेश भेजा है कि अगर भारत के लोगों के साथ कोई आतंकवादी गतिविधि होती है, तो जवाब दोगुनी ताकत से दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद से पीएम मोदी ने आतंकी हमलों का ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है कि दुनिया हैरान है और पाकिस्तान डरा हुआ है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को नष्ट कर दिया गया। हमने नौ ऐसे स्थलों को नष्ट कर दिया जहां आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता था और उनके ठिकाने थे। आतंकवादियों को हमारी सेना का जवाब ऐसा था कि उसने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर तक के शिविरों को नष्ट कर दिया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेथापुर में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...