बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के अंतिम गांव कुंवारी में जंगली मशरूम खाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि, उसकी बहू की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका अभी उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक कुंवारी गांव की धनुली देवी अपनी बहू कविता देवी के साथ खेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें खेतों में कुछ जंगली मशरूम मिले, जिन्हें उन्होंने तोड़कर घर लाकर सब्जी बनाई और रोटी के साथ खा लिया।
खाना खाने के कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर ग्रामीणों ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन जहरीला मशरूम खाने के चलते बुजुर्ग धनुली देवी की हालात और बिगड़ गई। कुछ ही देर में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, बहू कविता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जंगली मशरूम खाने से महिला की मौत की घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। मामले में कपकोट थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को आवश्यक कार्रवाई के लिए गांव भेज दिया गया है।
सीएमओ डाक्टर कुमार आदित्य ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम खाद्य सुरक्षा विभाग को मशरूम के सैंपल लेने के लिए बुलाया है।
बता दें कि आमतौर पर बरसात के दिनों या नमी वाली जगहों पर जंगली मशरूम यानी कुकुरमुत्ता कहीं भी आसानी से उग जाते हैं। जिनकी कई प्रजातियां जहरीली होती है। पहाड़ों में ग्रामीण अक्सर जंगली मशरूम की सब्जी बनाकर खाते हैं, लेकिन प्राकृतिक रूप से उगने वाले इन मशरूमों को खाने से बचना चाहिए। जहरीली मशरूम खाने से तबीयत बिगड़ सकती है। इससे उल्टी, मतली, पेट में दर्द या फिर ऐंठन, दस्त, सिर दर्द, चक्कर आने से लेकर बेहोशी तक होती है। इसके अलावा भ्रम या दौरे भी पड़ सकते हैं। साथ ही सांस लेने में तकलीफ, बुखार, पसीना आने से लेकर अन्य लक्षण हो सकते हैं। इसके साथ ही मौत भी हो जाती है।
जंगली मशरूम खाने से सास की मौत, बहू की हालत नाजुक
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















