26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

दून के नए SSP खण्डूरी ने सम्भाला चार्ज, इन प्राथमिकता के साथ होगा काम

राजधानी देहरादून के नए SSP जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी ने आज जिम्मेदारी संभाल ली है. कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए कप्तान ने कहा कि लोगों के मन में थाना-चौकियों के प्रति विश्वास को बढ़ाया जाएगा, ताकि हर पीड़ित को पुलिस न्याय दिला सके. इसके लिए नए कप्तान ने नई व्यवस्था करते हुए पीड़ितों की सुनवाई के लिए नाइट अफसर तैनात करने का निर्णय लिया है. यदि ईमानदारी से रात्रि अफसर ने ड्यूटी निभाई तो आम लोगों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा. कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त अपनी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए महोदय द्वारा बताया गया कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग करना है.

एसएसपी ने कहा कि उक्त व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रतिदिन रात्रि में एक गजिटेड अफ़सर को नियुक्त किया जायेगा जो रात के समय भी पीडित व्यक्ति की सहायता हेतु उपलब्ध रहेंगे. पुलिस के पास आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जायेगा तथा यह प्रयास रहेगा की पीड़ित व्यक्ति को हर हाल में सहायता उपलब्ध हो सके. थाना चौकियों में भी पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग को बढावा दिया जायेगा, जिससे लोगो के मन में थाना चौकियों के प्रति विश्वास बढे। यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में बातचीत करते हुए महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि यातायात व्यवस्था सुचारू संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों को सामूहिक प्रयास करने होंगे तभी एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सकेगी. इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाएगी तथा उसके अनुरूप यातायात का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...