31.1 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026


spot_img

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र को मिलने का रही ये बड़ी जिम्मेदारी…!

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जल्द संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरियाणा, मध्य प्रदेश में से किसी एक राज्य का प्रभारी बनाया जा सकता है। कुछ जानकार अभी कयास लगा रहे हैं कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश की प्रभारी की कमान दी जा सकती है।

साल 2014 के चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश में सह प्रभारी काम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में बंपर जीत के बाद अमित शाह ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को झारखंड का प्रभारी बनाकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। साल 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान सौंपी गई। 7 मार्च 2021 को त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद से हटाते हुए तीरथ सिंह रावत को यह जिम्मेदारी सौंपी, जिसके बाद तीरथ सिंह रावत लगभग साढ़े 3 महीने के कार्यकाल के बाद हटा दिए गए और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनाए गए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत की पिछले 3 महीने में उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक बढ़ी सक्रियता इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि भाजपा हाईकमान ने उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए संकेत दे दिए हैं। आपको बता दें कि 3 दिन पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही उत्तराखंड के भी कई बड़े भाजपा नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत दो दिन पूर्व दिल्ली दौरे पर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा डॉ, रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। आज उनकी मुलाकात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थक की इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं कि एकाएक मुख्यमंत्री से हटाए जाने के बाद भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर से प्रदेश प्रभारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...

0
नई दिल्ली।  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...

0
नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...

उर्वरक लेकर आ रहे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार

0
नई दिल्ली।  रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक तथा कच्चा माल भारत ला रहे कुल 15 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप...

मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया...

0
रामनगर/देहरादून। 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी सेतु से वर्षभर सुगम होगा आवागमन, बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहतराष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर...