23.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

महिला हॉकी टीम के हेड कोच शोर्ड मारिन का इस्तीफा, कहा-ओलंपिक था आखिरी टूर्नामेंट

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टीम इंडिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है। शुक्रवार (6 अगस्त) को मारिन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में हार के बाद कहा कि यह उनका भारत के साथ आखिरी टूर्नामेंट था। शोर्ड मारिन के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके कोचिंग निर्देशन में भारतीय महिला हॉकी पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइऩल तक पहुंचने में सफल रही।

ब्रिटेन के खिलाफ हुए कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से मिला हार के बाद उन्होंने इस्तीफा देने का एलान किया। शोर्ड ने ऑनलाइऩ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, अब मेरी कोई योजना नहीं है यह भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ मेरा अंतिम मैच था। अब टीम जानेका के हवाले है।

सूत्रों के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि शोर्ड मारिन और विश्लेषणात्म कोच जानेका शोपमैन दोनों को स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से कार्यकाल बढ़ाने की बात कही गई थी। लेकिेन हेड कोच ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इस घटना से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटाआई को बताया कि शोपमैन आऩे वाले समय में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हो सकते हैं।

नीदरलैंड के पूर्व हॉकी खिलाड़ी शोर्ड मारिन को साल 2017 में भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बनाया गया था। इसके बाद उन्हें पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया। लेकिन 2018 आते-आते उन्हें फिर से महिला टीम का कोच बना दिया गया। अब तक का उनका कोचिंग करियर बेहतरीन रहा है। उनके नेतृत्व भारतीय महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। शोर्ड कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों की वजह से बीते 16 महीनों से अपने घर नहीं जा पाए थे। उनके इस्तीफे की मुख्य वजह इसे माना जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...