23 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सबसे ऊंचाई पर योग कर ITBP ने बनाया नया रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर आईटीबीपी ने देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर सोमवार को अपने आधिकारिक हैंडल से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तेजी से तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों द्वारा इस महत्वपूर्ण दिन के आयोजन से पहले तरह-तरह की गतिविधियों के जरिये इसके प्रति जोश को बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंडो तिबतियन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर इस दिन की महत्ता को सबके सामने लाने का काम किया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर आईटीबीपी ने देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर सोमवार को अपने आधिकारिक हैंडल से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक पर्वत के ऊपर लाल जैकेट पहने हुए आईटीबीपी जवान योग करते नजर आ रहे हैं।

आईटीबीपी ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, “आईटीबीपी द्वारा हाई एल्टीट्यूड पर योगाभ्यास का नया रिकॉर्ड।
आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले इसकी थीम: ’मानवता के लिए योग’ के साथ उत्तराखंड में माउंट अबी गामिन के पास 22,850 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास करके अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...