पटना: जनता दल यूनाइटेड ने अपने दस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी का कहना है कि बिहार विधानसभा आम चुनाव वर्ष 2025 में दल/गठबंधन के प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने वाले आरोपित पार्टी के पदाधिकारियों के संबंध में पार्टी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर इन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। जिन नेताओं पर पार्टी ने कार्रवाई की है उनमें औरंगाबाद जिले के पूर्व स०वि०स० सह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, औरंगाबाद के ही जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, सहरसा जिले के नेता जदयू प्रमोद सदा, सहरसा जिले के ही जदयू नेता राज कुमार साह, सिवान के जदयू नेता संजय कुशवाहा और कमला कुशवाहा, जहानाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला बीससूत्री सदस्य गोपाल शर्मा उर्फ शशि भूषण कुमार, जहानाबाद जिले के ही जदयू नेता महेन्द्र सिंह, नेता जदयू गुलाम मुर्तजा अंसारी और अमित कुमार पम्मू शामिल हैं।
Latest Articles
अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...
सर्वोच्च न्यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...
देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...
सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...

















