योध्या: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की परिधि के भीतर नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध अब केवल होटल, ढाबे और दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर भी लागू होगा। प्रशासन ने इस संबंध में होटल संचालकों, दुकानदारों, गेस्ट हाउस, होम-स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को आदेश से अवगत करा दिया है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में नॉनवेज की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध है, लेकिन कुछ होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे इसका पालन नहीं कर रहे थे। शिकायतें मिली थी कि पर्यटकों को ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज भोजन मंगाकर परोसा जा रहा है।
इसी को देखते हुए प्रशासन ने अब राम मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी पर भी रोक लगा दी है। सभी संबंधित प्रतिष्ठानों और ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को इस आदेश की जानकारी दे दी गई है। प्रशासन इस आदेश का सख्ती से पालन कराएगा, नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में अब नॉनवेज की नहीं होगी डिलीवरी, प्रशासन ने पूरी तरह लगाई रोक
Latest Articles
स्वामित्व योजना से वित्तीय पूंजी बने गांवों के घर, मिला 1679 करोड़ का कर्ज
नई दिल्ली। गांवों में आबादी क्षेत्र का भू-अभिलेख न होने के कारण गांवों के घर विवादों का कारण तो बनते थे, लेकिन वित्तीय दृष्टिकोण...
मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में...
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग...
‘2029 तक 50000 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा डिफेंस एक्सपोर्ट’, बोले रक्षा सचिव...
नई दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को भरोसा जताया कि भारत 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात के लक्ष्य...
रेप सर्वाइवर प्रेगनेंट महिलाओं को मिल सकती है राहत, अबॉर्शन की समय सीमा खत्म...
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर महिला की प्रजनन स्वायत्ता और इच्छा को महत्व देने पर जोर दिया है। कोर्ट ने कहा...
अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेरा और प्राधिकरणों के...
देहरादून। राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार...















