20.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

जापान ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली। जापान ने रूस की मदद करने के आरोप में एक भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी समेत कई देशों की 10 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। पश्चिमी देशों और उसके सहयोगियों ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस के खिलाफ सख्त व्यापार और आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
आरोप है कि इन कंपनियों ने व्यापार प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद की। इन कंपनियों के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है। जापान के विदेश मंत्रालय ने संपत्ति जब्ती और निर्यात प्रतिबंध सहित इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है। इन कंपनियों में भारत, चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की कंपनियां शामिल हैं।
जापानी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि जापान ने विदेशी मुद्रा और विदेशी व्यापार अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है। पिछले हफ्ते जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में कहा था कि उनकी सरकार उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रही है, जो रूस को आर्थिक प्रतिबंधों से बचने में मदद कर रही हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...