जम्मू: किश्तवाड़ जिले के सुदूर जंगल में छिपे आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के नायब सूबेदार (जेसीओ) राकेश कुमार शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। तीन से चार आतंकी घिरे हुए हैं। जैश-ए-मोहम्म्द के वही दहशतगर्द हैं जो शुक्रवार को दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या में शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार,कोंतवाड़ा के जंगलों में दो ग्राम रक्षा गार्डों की हत्या के बाद सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे केशवान के जंगल में उन्हें संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। आतंकी नजर आने पर जवानों ने उन्हें ललकारा तो दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी मे एक नायब सूबेदार व तीन जवान घायल हो गए। गोलीबारी के बीच सभी घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में 2 पैरा के नायब सूबेदार बलिदान हो गए। देर शाम तक रुक-रुककर गोलीबारी जारी थी।
सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, यह वही समूह है जिसने निर्दोष ग्रामीणों (ग्राम रक्षा गार्डों) की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने लिखा कि शुरुआती गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर है। व्हाइट नाइट कोर के जीओसी और सभी रैंक के लोग ने नायब सूबेदार राकेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है। इससे पहले पुलिस प्रवक्ता ने भी पुष्टि की कि दो वीडीजी की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र इश्बर निशात में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार की सुबह कुछ देर चली मुठभेड़ के आतंकी भाग निकले। आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों का बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी।
इश्बर निशात की जबरवान पहाड़ी में एक सूचना के आधार पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में कुछ गोलीबारी की आवाज सुनाई थी। हालांकि देर शाम तक इस दौरान कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने अपनी पोजीशन बदल दी है या घटना स्थल से भागने में सफल हुए हैं। बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में रामपुरा राजपोरा के वन क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा। शनिवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। मारे गए आतंकी की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि मारा गया आतंकी बांदीपोरा मुठभेड़ के दौरान मारे पाकिस्तानी आतंकी का साथी है जो मौके से भाग निकला था।
किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में जेसीओ शहीद, तीन जवान घायल
Latest Articles
नेपाल के गोरखा जिले में बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत
नई दिल्ली। नेपाल के गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल...
सरकार ने पीएनजी कनेक्शन धारकों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) दोनों के कनेक्शन वाले परिवारों को...
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब और यूएई के विदेश मंत्रियों से की...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश...
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण, पश्चिम बंगाल में...
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की, जबकि पश्चिम बंगाल...
लोक भवन में पारंपरिक रूप से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ...

















