28 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

घर से दुकान को निकले ज्वेलर्स से तमंचा दिखाकर लूटपाट

देहरादून। तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने  तमंचा दिखाकर ज्वेलर्स से लूटपाट की। लूटपाट करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
पीड़ित ज्वेलर्स प्रवीण वर्मा सुबह करीब 8.30 बजे अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे, जैसे ही वो दुकान से घर की तरफ मुड़े तो मोड़ पर ही दो आदमी खड़े हुए थे। प्रवीण वर्मा का कहना है कि बदमाशों ने पहले उन्हें धक्का दिया और फिर उनकी बाइक गिराई। इसके बाद बदमाश प्रवीण वर्मा का बैग छीनकर भागने लगे। जिसपर पीड़ित प्रवीण वर्मा ने उनका पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हे पिस्टल दिखाकर डरा दिया। पीड़ित ज्वैलर्स के अनुसार बैग में सोने व चांदी के कुछ जेवरात थे और करीब 25 से 30 हजार रुपए का कैश था। कुल मिलाकर बदमाशों ने प्रवीण वर्मा से करीब एक लाख रुपए की लूट की है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रवीण वर्मा से जानकारी ली और उनकी तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने पर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने मौका मुआयन किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...