ओटावा। खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल्ल उर्फ अर्शदीप डल्ला को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डल्ला को ओंटारियो प्रांत के मिल्टन शहर में 27-28 अक्तूबर को हुई गोलीबारी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उसे जेल से रिहा किया गया है या वह अभी भी हिरासत में है। अर्शदीप को हरदीप सिंह निज्जर का सहयोगी माना जाता है, जिसे पिछले साल ब्रिटिश कोलांबिया में अज्ञात हमलावरों में मार गिराया था।
कनाडा की हल्टन रीजनल पुलिस सर्विस (एचआरपीएस) ने पिछले मंगलवार को दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। इन दोनों पर हथियार से गोली चलाने का इरादा रखने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह बताया कि दोनों जमानत पर सुनवाई होने तक हिरासत में रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन दो में से एक अर्शदीप डल्ला हो सकता है, जो खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। अर्शदीप आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के लिए आतंकी गतिविधियों का संचालन करता था, जिसे पिछले साल जून में मारा गया था।
खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप डल्ला कनाडा में गिरफ्तार, हरदीप निज्जर का रहा सहयोगी
Latest Articles
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में निवेश और बैंकिंग सहयोग पर की चर्चा
नई दिल्ली। फ्रासं के दौरे पर गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग के...
भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के...
नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा...
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने...
भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद...
यूजेवीएन निदेशक मंडल की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख...
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक...















