26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

गोलियों की गूंज से दहला किश्तवाड़, सुरक्षाबलों ने किए धमाके; आतंकियों पर 10-10 लाख का इनाम

किश्तवाड़: किश्तवाड़ के डूल इलाके के घने जंगल में आतंकी गुफाओं में छिपते फिर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक गुफा में आतंकियों के छिपे होने की आशंका पर इसके मुहाने पर गोलीबारी के साथ विस्फोटक दागा, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि गुफा के बाहर विस्फोट किया गया है। हिजबुल मुजाहिदीन के दो मोस्ट वांटेड आतंकियों रियाज अहमद और मुदस्सर अहमद के जंगल में छिपे होने के विशेष इनपुट पर रविवार तड़के सुरक्षाबलों ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकियों ने सुबह करीब 6:30 बजे सर्च ऑपरेशन कर रहे जवानों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई, लेकिन आतंकी घने जंगल की आड़ में भाग निकले।

सेना के पैरा कमांडो, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर रखी है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। आतंकवादियों की ओर से रविवार शाम को आखिरी बार गुफा के पास से गोलीबारी की गई थी। यह गुफा काफी गहरी बताई जा रही है। सुरक्षाबलों को संदेह है कि दहशतगर्द इसके अंदर छिपे हो सकते हैं। सोमवार को भी जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि सफलता नहीं मिली है। जिले के अन्य इलाकों को भी खंगाला जा रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, दोनों स्थानीय आतंकी हैं और पिछले आठ साल से जिले में सक्रिय हैं। इन पर 10-10 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है। दहशतगर्दों को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए लगातार ऑपरेशन जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...