23.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

चक्रवात के चलते कोलकाता हवाई अड्डे का परिचालन रहेगा 21 घंटों के लिए बंद, बंगाल, ओडिशा में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ानों का परिचालन पूरी तरह निलंबित रहेगा। कोलकाता एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे के हितधारकों की शनिवार को हुई एक बैठक के बाद यह एहतियाती फैसला लिया गया।
एनएससीबीआई हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभि ने एक बयान में कहा, कोलकाता सहित बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात रेमल के प्रभाव को देखते हुए हितधारकों के साथ एक बैठक की गई और कोलकाता में तेज हवाओं और भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के कारण 26 मई, रविवार को दोपहर 12 बजे से 27 मई को सुबह नौ बजे तक उड़ानों के परिचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
चक्रवाती तूफान रेमल के 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ रविवार मध्यरात्रि को बंगाल के सागरद्वीप तथा बांग्लादेश के निकटवर्ती समुद्री तटों पर टकराने की आशंका है।मौसम विभाग ने 26-27 मई को बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। तूफान के समुद्र तट से टकराने के समय तटीय बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में 1.5 मीटर तक की तूफानी लहर उठने की आशंका है।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...