29.5 C
Dehradun
Sunday, March 29, 2026


spot_img

कोटद्वार: बाइक सवार युवक बरसाती नदी में बहा, पुलिस ने किया शव बरामद

कोटद्वार: जनपद बिजनौर के अंतर्गत बढ़ापुर से दूध लेकर कोटद्वार की ओर आ रहा एक युवक लालढंग से लखन वन मोटर मार्ग पर मैली स्रोत में बह गया। दोपहर बाद स्वजनों ने मंडावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नदी से युवक का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, चिल्खिया (बढ़ापुर) निवासी वसीम पुत्र खलील अन्य दिनों की भांति लालढांग क्षेत्र से दूध लेकर कोटद्वार की ओर आ रहा था। वन विभाग की चिल्लर खाल चेक पोस्ट से करीब 2 किलोमीटर पहले बरसाती नदी मैली स्रोत को पार करने के दौरान वसीम की बाइक नदी के तेज बहाव में बहने लगी। वसीम बाइक को बचाने के प्रयास में स्वयं भी नदी के तेज बहाव में फंसकर उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर बह गया।

वसीम के साथ मौजूद अन्य दुग्ध विक्रेताओं ने इसकी सूचना वसीम के घर के सदस्यों को दी, जिसके बाद उसके घर से स्वजनों सहित अन्य ग्रामीण मैली सोत पर पहुंचे और वसीम की तलाश शुरू कर दी। आज दोपहर करीब 2:30 बजे घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के मंडावली थाना क्षेत्र में उन्हें नदी किनारे वसीम का शव मिला।

कोटद्वार कोतवाली की कलालघाटी चौकी के प्रभारी प्रद्युमन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक शव मिलने की सूचना आ गई, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम वापस आ गई। बताया कि मामला बिजनौर जनपद के अंतर्गत मंडावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...

0
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...

सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...

भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...

0
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...

देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...