22.3 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

प्रदेश में 10 मई से लगेगा 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविड टीका |Postmanindia

उत्तराखण्ड में 18 से ऊपर के लोगों के टीकाकरण का अभियान आगामी 10 मई से शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए उत्तराखंड को एक लाख वैक्सीन उपलब्ध हो गई है. सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि आज 8 मई को अपराह्न 4:20 बजे कोविशील्ड वैक्सीन की 01 लाख डोज इंडिगो एयरलाईन से देहरादून जौलीग्रांट पहुंच चुकी हैं, जहां से उसे प्राप्त कर राज्य औषधि भण्डार केन्द्र, चन्दरनगर के कोल्ड स्टोर / वॉक इन कूलर में रख दिया गया है. यहाँ से प्रदेश के सभी जनपदों को वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है.

सचिव अमित नेगी ने बताया कि यह वैक्सीन 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए है और अब राज्य में 10 मई 2021 से टीकाकरण का कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा. स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी के अनुसार कोविश 19 टीकाकरण अभियान के इस आयु वर्ग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के लगभग 50 लाख लोगों को निःशुल्क वैक्सीन दी जायेगी. यह टीकाकरण निर्धारित केन्द्रों पर होगा, जिसकी जानकारी कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों को मिलेगी.

गौरतलब है कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों हेतु 28 अप्रैल 2021 से कोविन पोर्टल और आरोगय सेतू पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा आरम्भ कर दी गयी थी. जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले लाभार्थियों को वैक्सीनेशन कराने से पूर्व ऑनलाईन अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है. लाभार्थियों को अपॉइंटमेंट प्राप्त होने के पश्चात् ही टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के लिए जाना होगा. वैक्सीन केवल Cowin या आरोग्य सेतु के माध्यम से स्व पंजीकरण एवं अग्रिम अपॉइंटमेंट के बाद दी जायेगी। पंजीकरण के लिए selfregistration.cowin.gov.in पर लॉगइन करना आवश्यक है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: बीते 24 घटें में 118 मरीज़ों की मौत, 8390 नए मामले

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...