27.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड, बधाई

इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में आज आखिरी दिन उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। लक्ष्य सेन ने रोमांचक मुकाबले में मलेशिया के जेई यंग को हरा दिया।

बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन मलेशिया के जेई यंग के साथ मैच के आखिरी समय तक मुकाबला रोमांचक बना रहा। बता दें कि लक्ष्य ने पहला गेम 19-21 से गंवा दिया। लेकिन दूसरे गेम में भारतीय शटलर ने जोरदार वापसी की और इसे 21-9 से जीतकर मैच में बराबरी हासिल कर ली है। तीसरे गेम में लक्ष्य 21-16 से जीत गोल्ड मेडल जीत लिया।

लक्ष्य सेन के शानदार खेल पर पूरा उत्तराखंड झूम उठा। इससे पहले भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सोमवार को कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता। फाइनल में उनका मुकाबला कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली से था। सिंधु ने उन्हें 21-15, 21-13 से हराया। कॉमनवेल्थ में विमंस सिंगल्स मुकाबलों में सिंधु का यह पहला गोल्ड है। इससे पहले 2018 में सायना नेहवाल ने कॉमनवेल्थ में विमेंस सिंगल्स का गोल्ड जीता था। फाइनल में उन्होने सिंधु को ही हराया था। इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में भारत के नाम अब तक 56 मेडल हो गए हैं। इनमें 20 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...