17.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड के लाल को मिलेगा विशिष्ट सेवा मेडल, मिलेगा राष्ट्रपति से सम्मान

उत्तराखंड के एक और लाल ने प्रदेश का नाम पूरे देश में रौशन किया है। हिंडोला खाल टिहरी के मूल निवासी दिनेश उनियाल सीआरपीएफ में डीआईजी के पद पर तैनात हैं और मौजूदा समय में वो सेंटर स्पोर्टस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपनी विशिष्ट सेवा के लिए दिल्ली में राष्टपति द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल मिलने जा रहा है जिसका आधिकारिक तौर पर एलान हो चुका है। जिससे उनके परिवार और गांव मे ंखुशी का माहौल है।

टिहरी के दलमासा में जन्में दिनेश उनियाल को पहले भी 2014 में अपनी बेदाग छवि और बेहतरीन सेवा के लिए राष्टपति सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जा चुका है। दिनेश उनियाल ने अपनी उत्कृष्ट सेवा का प्रदर्शन जम्मू कश्मीर,नार्थ ईस्ट,गढचिरोली जैसी जगहों पर भी दिखाया जहां आंतवादी और नक्सली उनसे खौफ खाते थे और यहां चुनौतियां हमेशा विषम होती हैं।

उनकी काबिलियत और बुद्धिमत्ता के दीवाने भली भंति जानते हैं कि, जिस काम का बीडा वो उठाते हैं ,उसे पूरा कर के ही छोडते हैं। देहरादून में एक कमरे में चल रहे ऑफिस को भी उन्होंने भव्य बिल्डिंग तक पहुंचाया। उन्हें पहला पैरामिलट्री फोर्सस में होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन ट्रेनिंग भी मिल चुका है। वो लगातार अपने उत्कृष्टता के बल पर नए आयाम छू रहे हैं,ऐसे जांबाज को हम दिल से सैल्यूट करते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...