23.4 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

उत्तराखंड में पढ़ रहे अफगानी छात्र अब नहीं लौटना चाहते अपने देश

पंतनगर: तालिबान के कब्जे के बाद जहां वहां से अन्य देशों के लोग पलायन कर रहे हैं। वहीं, विभिन्न देशों में रह रहे अफगानी लोग अपने देश को लेकर चिंतित हैं। ऐसे ही कुछ छात्र उत्तराखंड में भी पढ़ रहे हैं, जो अपने परिजनों की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं।

विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले अफगान छात्रों की मुसीबत भी बढ़ गई है। उन्हें तलिबानियों का खौफ सता रहा है। इसलिए उन्होंने विवि प्रशासन और भारत सरकार से अफगानिस्तान के हालात देखते हुए मदद की गुहार लगाई है। गोविंद वल्‍लभ पंत कृषि विवि पंतनगर में फेलोशिप पर पढ़ रहे छात्र अब अपने देश वापस नहीं लौटना चाहते हैं। इनकी डिग्रियां पूरी हो चुकी हैं।

जीबी पंत विवि में फेलोशिप पर चार अफगानी छात्र मुस्‍तफ सुल्‍तानी एमएसएसी, हजरत शाह अजीजी एमएसएसी, हासिमी पीएचडी, अब्‍दुल वहाब एमएससी, कर रहे हैं। अब्‍दुल सेमेस्‍टर छुट्टी के दौरान अफगानिस्‍तान चले गए थे। अन्‍य तीनों छात्रा भी वतन वापसी तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब हालात बिगड़ने पर छात्र दहशत में और वापस नहीं लौटना चाहते हैं।

इन छात्रों की डिग्रियां पूरी हो चुकी हैं, पासपोर्ट और वीजा की अवधि भी समाप्‍त होने को है। ऐसे में उनके सामने बड़ी मुसीबत है। अफगानिस्‍तान में अराजकता का माहौल होने के कारण संचार व्‍यवस्‍था भी पूरी तरह से ठप पड़ी है। डिग्री पूरी होने के बाद वीजा वैधता समाप्‍त होने पर उन्‍हें एंबेसी में ऑलाइन आवेदन करना पड़ता है, जबकि पासपोर्ट की वैधता समाप्‍त होने पर दिल्‍ली स्थित अफगान दूतावास में आवेदन करना होता है।

वैधता बढ़ाने की संस्‍तुति काबुल या दुबई से संभव है, जिसमें एक से दो माह का समय लग जाता है। इन आवेदनों के साथ विवि बोनासफाइड सर्टिफिकेट भी लगाना पड़ता है। छात्रों ने बताया कि हमारे पासपोर्ट और वीजा के साथ बैंक अकाउंट और सिमकार्ड भी संबद्ध हैं। पासपोर्ट व वीजा की वैधता समाप्‍त होते ही हमरे अकाउंट और सिम भी फ्रीज हो जाएंगे। इसके साथ ही हम भारत के किसी भी होटल, रेस्‍टोरेंट और रेलवे की सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...