बेंगलुरु। कर्नाटक में लोकायुक्त की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। लोकायुक्त अधिकारियों ने गुरुवार को राज्य भर में 56 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पाया कि 11 सरकारी अधिकारियों और इंजीनियरों ने 45.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक है।
सुबह-सुबह लगभग 100 अधिकारियों ने इन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ नौ जिलों में एक साथ छापेमारी की। लोकायुक्त कार्यालय के अनुसार, गुरुवार को मारे गए छापे में शेखर गौड़ा कुराडगी के पास उनकी आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक 7.88 करोड़ रुपये की सबसे अधिक संपत्ति पाई गई।
जिन अधिकारियों के पास आय से अधिक संपत्ति के रूप में पांच करोड़ रुपये से अधिक मिला उनमें उमेश, रवींद्र, केजी जगदीश और शिवराजू शामिल हैं। कुल मिलाकर 11 अधिकारियों के पास 45.14 करोड़ रुपये आय से अधिक संपत्ति पाई गई।
कर्नाटक में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 अधिकारियों के पास मिली आय से अधिक संपत्ति
Latest Articles
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...
नई दिल्ली। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...
उर्वरक लेकर आ रहे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक तथा कच्चा माल भारत ला रहे कुल 15 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप...
मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया...
रामनगर/देहरादून। 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी सेतु से वर्षभर सुगम होगा आवागमन, बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहतराष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर...
















