मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। महाविकास अघाड़ी ने जनता को पांच गारंटियां दी हैं। इसके तहत महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी तो महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना कराएंगे। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना का एलान किया। इसके तहत महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये मिलेंगे। हर परिवार का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। युवाओं को 24 हजार रुपये सालना देंगे। वहीं किसानों का तीन लाख तक का कृषि ऋण माफ करेंगे। मुंबई में महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा में कांग्रेस नेत राहुल गांधी और गठबंधन के अन्य नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया।
मुंबई में महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा में राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ भाजपा और आरएसएस है। जबकि दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है। एक तरफ आंबेडकर का एकता, समानता, प्रेम और सम्मान का संविधान है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस के लोग इस संविधान को नष्ट करना चाहते हैं, वे इसे खुलकर नहीं कह सकते। अगर वे इसे खुलकर कहेंगे, तो उन्हें पता है कि इसका नतीजा क्या होगा, पूरा देश उनके खिलाफ खड़ा हो जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि वे चुनाव आयोग पर दबाव डालते हैं। सरकार को गिराने के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने पिछली महाराष्ट्र सरकार को चोरी करके और पैसे देकर हटाया गया था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं आप सभी से बस एक गारंटी चाहता हूं कि आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हमारे गठबंधन को जीत दिलाएं।
शिवसेना (उद्धव) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमने जो योजना और वचनबद्धता जताई है, वह लोकसभा में हार के आधार पर नहीं है। हमने इस पर विचार किया, बजट बनाया और इसके लिए प्रावधान किए हैं। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों पर जो महंगाई थोपी है, उसे देखते हुए हम तय करेंगे कि न केवल महिलाओं को 3000 रुपये मिलें, बल्कि हम तय करेंगे कि लड़कों की शिक्षा भी मुफ्त हो। पांच आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमत सीमित की जाएगी। हमें पूरा यकीन है कि राज्य के लोग हमारा समर्थन करेंगे। हम महाराष्ट्र के लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम महाराष्ट्र को निराश नहीं करेंगे। हम इसलिए काम करेंगे कि ढाई साल में लोगों जो भी समस्याएं हुई हैं, उनकी भरपाई हमारी सरकार में होगी। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी का घोषणापत्र जारी, महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना, कृषि ऋण करेंगे माफ
Latest Articles
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...
सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर...
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के...
खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

















