मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर दिया। शिवसेना विधायक उदय सामंत, भाजपा विधायक संजय कुटे, पूर्व मंत्री दिलीप वालसे पाटिल और निर्दलीय विधायक रवि राणा द्वारा पेश किया गया विश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुआ। विधानसभा में जब विश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दी गई तो कुछ विपक्षी सदस्य अनुपस्थित थे। इनमें शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे भी शामिल थे। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की कि सदन ने विश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भाजपा-शिवसेना-राकांपा ‘महायुति’ गठबंधन के पास 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 230 सीटें हैं। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 144 है।
राहुल नार्वेकर को 15वीं विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। फडणवीस ने कहा कि नार्वेकर 1960 में राज्य के गठन के बाद से इस पद पर दोबारा चुने जाने वाले निचले सदन के दूसरे सदस्य हैं। बालासाहेब भारदे दो बार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में राहुल नार्वेकर के चुनाव का ”बहिष्कार” किया क्योंकि राहुल ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान असंवैधानिक सरकार चलाने में मदद की थी।
महायुति सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा में साबित किया बहुमत
Latest Articles
पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...
बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...

















