30.2 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 2 पायलटों की मौत

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई है। रायपुर एयरपोर्ट के डॉयरेक्टर राकेश सहाय ने इस हादसे की पुष्टि की है। हादसा रात के करीब 9 बजकर 10 मिनट पर हुआ बताया जा रहा है कि हादसा टेस्टिंग के दौरान हुआ है। रनवे के आखिरी छोर पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट की मौत हो गई। जिसके बाद हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में कैप्टन गोपाल कृष्ण पंडा और कैप्टन ए पी श्रीवास्तव की मौत हो गई। हादसे के बाद एयरपोर्ट में अफरातफरी की स्थिति हो गई।

बताया जा रहा है कि यह अगस्ता वैस्टलैंड हेलीकॉप्टर था मौके पर रायपुर पुलिस की टीम भी पहुंची और दोनों पायलट को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि ‘अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद स सूचना मिली है। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया’। सीएम ने इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...