30.2 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

“भाभी जी घर पर हैं” के मलखान सिंह का निधन, ऐसे गई जान

टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं‘ के एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, दीपेश शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहे थे, खेलते समय वह अचानक गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश ने भाभीजी घर पर हैं में मलखान सिंह का रोल प्ले किया था।

एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने मीडिया को की है। साथ ही शो में टीका सिंह का किरदार निभाने वाले वैभव माथुर ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, “हां अब वो नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है।”

दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद सीधे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। यहां से एक्टिंग का कोर्स पूरा करना के बाद दीपेश साल 2005 में मुंबई आ गए थे। शो में लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने वाले दीपेश भान की शादी मई 2019 में दिल्ली में हुई थी। जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे।

भाभीजी घर पर हैं’ से पहले एक्टर ने ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला,’ ‘एफआईआर’ समेत बिंदास टीवी के ‘चैंप’ और ‘सुन यार चिल मार’ जैसे शो में काम किया था। साल 2007 में आई फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी दीपेश ने काम किया था। साथ ही वो आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के एड में भी नजर आए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...