10.5 C
Dehradun
Thursday, January 22, 2026


सीएम आवास कूच के दौरान कर्नल कोठियाल समेत कई AAP कार्यकर्त्ता गिरफ्तार | Postmanindia

आज आप पार्टी के सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस से तीखी नोक झोंक होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने आप के वरिष्ट नेता, कर्नल अजय कोठियाल समेत सैकड़ों पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जिसके बाद इस घटना की निंदा करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया और कहा, कर्नल अजय कोठियाल देश के सच्चे सिपाही हैं,जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय सेना को दिया लेकिन पुलिस द्वारा सच्चे सिपाही को गिरफ्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण है. “कर्नल अजय कोठियाल जी को भाजपा की सरकार ने गिरफतार कर लिया है. ये बहुत ही शर्म की बात है. उनका गुनाह, उन्होंने उत्तराखंड की जनता के लिए  24  घंटे मुफ्त बिजली मांगी. ” 

अपनी गिरफ्तारी पर , प्रतिक्रिया देते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि, उन्होने देश की 27 साल सेना में रहते हुए सेवा की और देश की सुरक्षा में गोलियां भी खाई जिनमें दो गोलियां आज भी उनके शरीर में धंसी हुई हैं. उन्होंने कहा कि, अपने जीवन में सेना में रहते हुए उन्होंने कई आपरेशन किए और कई सेना मेडल जीते. पहले सेना में रहते हुए उन्होने हमेशा मातृभूमि के लिए लडाई लडी और अब उत्तराखंड के हक के लिए वो लडाई लड रहे हैं, जिसमें सैकडों लोग उनके साथ खडे हैं. और इसी के चलते आप पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए सीएम आवास की ओर कूच किया . उन्होंने कहा अगर  सरकार अभी भी नहीं जागी तो आने वाले दिनों में जनता इस सरकार को अर्श से फर्श पर पहुंचाने  का काम करेगी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्टार्टअप इंडिया का दबदबा! 10 करोड़ डॉलर के क्लब में भारत के 166 युवा...

0
मुंबई: भारत ने युवा उद्यमियों की ओर से चलाई जा रही उच्च-मूल्य (हाई-वैल्यू) वाली कंपनियों की संख्या में चीन को पीछे छोड़ दिया है।...

ट्रंप के गाजा शांति परिषद को चीन ने दिखाई पीठ, इटली ने भी दिए...

0
नई दिल्ली। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अध्यक्षता वाली गाजा शांति परिषद में शामिल होने पर अनिच्छा जताई है। कहा, चीन का...

‘सारे नाम होंगे सार्वजनिक, कानून हाथ में लिया तो होगी कार्रवाई’, SIR के दूसरे...

0
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज है। ऐसे में अब एसआईआर के दूसरे चरण...

ईरान ने मेरी हत्या कराई तो खत्म हो जाएगा उसका नामोनिशान- दावोस में ट्रंप...

0
नई दिल्ली। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच तेहरान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है।...

गीता प्रेस हर कालखंड में सनातन चेतना के उत्सव को जीवित रखने का सशक्त...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ’कल्याण’ के शताब्दी अंक...