13 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया योगाभ्यास |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय परिसर में योगाभ्यास किया. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया गया. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि योग की वजह से उत्तराखण्ड की विश्व में अलग पहचान है.  संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल का परिणाम था. योग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है. योग शरीर मन और आत्मा को जोड़ने वाला विज्ञान है. योग की वजह से भारत की विश्व में विशिष्ट पहचान है. योग को देश एवं दुनिया तक ले जाने में देवभूमि उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. स्वस्थ जीवन के लिए सभी को नियमित योग करना होगा.

आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड का योग से काफी पुराना संबंध है. हिमालय में ऋषि-मुनियों द्वारा कन्दराओं एवं गुफाओं में  प्राचीन समय से योग किया जाता था. उत्तराखण्ड की भूमि से निकलकर योग देश और दुनिया तक फैल चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वसुधैव कुटुम्बकम की बात की और योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वासी सौभाग्यशाली हैं कि यह योग भूमि होने के साथ ही हम शुद्ध पर्यावरण के बीच रह रहे हैं. चरक डाण्डा में आयुर्वेदिक शोध संस्थान बनाया जा रहा है.

इस अवसर पर सचिव आयुष चन्द्रेश यादव, कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय प्रो. सुनील कुमार, निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ. एम. पी. सिंह, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में आफत की बारिश, 7 NH समेत 184 सड़कें बंद

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...