नई दिल्ली: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देते हुए, टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने अब तक के सबसे बड़े निवेश की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अहम बैठक के बाद, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने बुधवार को एलान किया कि कंपनी भारत में 1.5 लाख करोड़ रुपये (लगभग 17.5 बिलियन डॉलर) का निवेश करेगी।
यह एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल इन्वेस्टमेंट है। माइक्रोसॉफ्ट का यह फैसला बताता है कि दुनिया में तकनीक के मामले में भारत का कद तेजी से बढ़ रहा है। बैठक के बाद सत्या नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा नडेला ने लिखा, ” बुधवार शाम को हुई इस मुलाकात ने न केवल भारत-अमेरिका तकनीकी संबंधों को मजबूत किया है, बल्कि भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान दी है।”
नडेला ने कहा, “भारत में एआई अवसरों पर एक प्रेरणादायक बातचीत के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़) के निवेश का वादा रहा है- यह एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह निवेश भारत के ‘एआई-फर्स्ट भविष्य’ के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद करेगा।”
नडेला के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “जब बात एआई की आती है तो दुनिया भारत को लेकर आशान्वित है। सत्या नडेला के साथ बहुत ही उत्पादक चर्चा हुई। यह देखकर खुशी हो रही है कि भारत वह स्थान बन रहा है जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना सबसे बड़ा निवेश करेगा। भारत के युवा इस अवसर का उपयोग नवाचार करने और एक बेहतर ग्रह के लिए एआई की शक्ति का लाभ उठाने में करेंगे।” माइक्रोसॉफ्ट की ऐतिहासिक घोषणा का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की युवा शक्ति और नवाचार क्षमता पर भरोसा जताया।
माइक्रोसॉफ्ट का भारत में ऐतिहासिक दांव; ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















