25.9 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

मंत्री रेखा आर्या का ऐलान-उत्तराखण्ड को जल्द मिलेगा ‘युवा आयोग’ और बनेगी ‘युवा नीति’

देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय देहरादून में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीआरडी जवानों के रजिस्ट्रेशन एवं प्रोत्साहन राशि संबंधी, युवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पीआरडी जवानों के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश घोषणाओं के शासनादेश सितंबर माह में निकला है जिसमें उनके चार धाम यात्रा के दौरान 50 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का भी शासनादेश हुआ है। पोर्टल के माध्यम से पीआरडी  जवानों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है, पूर्व में विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें 20 अगस्त तक पीआरडी जवानों को पोर्टल में पंजीकृत कर उनके दस्तावेजों को ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए आखिरी समय दिया गया था उसकी तिथि बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सचिव को मंत्री रेखा आर्या द्वारा पीआरडी संगठनों से बातचीत कर पंजीकरण की तिथि को बढ़ाने के साथ ही पीआरडी जवानों को अंतिम अवसर प्रदान करने  के निर्देश दिए गए हैं।
युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने नवयुवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है। मंत्री ने रेखा आर्या ने कहा महिला मंगल दल और नवयुवक मंगल दल की आज की प्रासंगिक ज़रूरतों के प्रस्ताव की समीक्षा के लिए विभाग को बैठक रखने के लिए कहा गया है ताकि युवक एवं महिला मंगल दल की भावनाओं के अनुरूप उनके कार्य किया जा सके। प्रदेश में युवा आयोग के गठन और युवा नीति पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में युवा नीति और युवा आयोग के गठन के लिए तेज गति से कम कर रही है जिसको लेकर आज हमने अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता से किया हुआ वादा पूर्ण हो और हमें उम्मीद है जल्द ही युवा आयोग प्रदेश के युवाओं को धरातल पर नजर आएगा। मंत्री रेखा आर्या  ने आज की बैठक को सार्थक बताते हुए कहा बैठक में युवाओं, नवयुवक एवं महिला मंगल दल और पीआरडी जवानों के लिए कारगर निर्णय हुए हैं जो दर्शाता है कि हमारी सरकार युवाओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह समेत युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर...

0
नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के...

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...