16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कथित मास्टरमाइंड गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बराड़ कनाडा से अमेरिका चला गया था, जहां वह 2017 से रह रहा था। उसने गिरोह की ओर से 29 मई को मूसेवाला की निर्मम हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

गुरुवार को मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार से बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली किसी भी सूचना के लिए कम से कम 2 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा, हाल ही में एक पंजाबी युवक एक महिला की हत्या कर ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। नतीजतन, उसे छह दिनों में गिरफ्तार कर लिया गया। मैं सरकार को टैक्स के रूप में साल में 2 करोड़ रुपये देता हूं। फिर भी अगर सरकार इतनी रकम इनाम के तौर पर नहीं दे पाती है तो मैं अपनी जेब से देने को तैयार हूं, भले ही इसके लिए मुझे अपनी जमीन बेचनी पड़े। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि सरकार द्वारा इनाम की घोषणा की जाए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...