मनाली (कुल्लू): सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब चल रहा था। दोपहर बाद अटल टनल और धुंधी में बर्फबारी शुरू हो गई। शाम को तेज बर्फबारी होने के बाद मनाली पुलिस ने सोलंगनाला से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी लेकिन सुबह ही लाहौल गए पर्यटक लौटने लगे तो अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी इलाके में जमी बर्फ में फिसलने लगे।
अटल टनल और धुंधी में बर्फबारी ने पर्यटकों की दुश्वरियां बढ़ा दीं। सोमवार शाम को बर्फबारी होने के बाद पर्यटक मनाली लौटने लगे तो सड़क पर जमा हुई बर्फ में वाहन फिसलने लगे। एक हजार से अधिक पर्यटक वाहन अटल टनल के साउथ पोर्टल से नार्थ पोर्टल तक बर्फ में फंस गए। पुलिस ने वाहनों को निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। सभी को बारी बारी मनाली की ओर भेजा जा रहा है।
सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब चल रहा था। दोपहर बाद अटल टनल और धुंधी में बर्फबारी शुरू हो गई। शाम को तेज बर्फबारी होने के बाद मनाली पुलिस ने सोलंगनाला से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी लेकिन सुबह ही लाहौल गए पर्यटक लौटने लगे तो अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी इलाके में जमी बर्फ में फिसलने लगे। जिससे वाहनों के आपस में टकराने का भय बन गया।
पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहनों को बारी-बारी निकालना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक धुंधी पुल से सोलंगनाला की ओर सैकड़ों वाहन भेज दिए हैं। लेकिन साउथ पोर्टल से धुंधी तक के दायरे में अधिक वाहन अभी भी फंसे हैं। जिन्हे निकाला जा रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के बीच जवान पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकलने में जुटे हैं। अटल टनल से सोलंगनाला तक एक हजार से अधिक वाहन फंसे हैं।
अटल टनल में फंसे 1000 से अधिक वाहन, बर्फ में फिसलने लगी गाड़ियां; पुलिस कर रही रेस्क्यू
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















