देहरादून। प्रदेश में आयुष्मान योजना अपनी रफ्तार पर है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन व जागरूकता अभियान के चलते प्रदेश में अभी तक 56.68 लाख से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं लाभ की बात करें तो अभी तक 11.69 लाख से अधिक मरीज आयुष्मान की निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस उपचार में 2342 करोड का व्यय भार सरकार ने उठाया जो मरीजों के उपर पड़ना था।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना संजीवनी से कम नहीं है। जन-जन तक इस योजना लाभ पहुंचे इसके लिए पूरे सिस्टम को निर्देशित किया गया है। समाज के आखिरी पंक्ति के व्यक्ति तक भी योजना का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लक्ष्य बनाकर कार्य किया जा रहा है। जगह जगह पर आयुष्मान शिविर के अलावा जागरूकता कार्यक्रमों से योजना की सुगमता में इजाफा हुआ है। दिव्यांग जनों को भी अभियान चलाकर योजना में शामिल किया जा हरा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 56 लाख 68 हजार 807 से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 11 लाख 69 हजार 263 बार मरीज निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। निशुल्क उपचार सेवा में 2342 करोड़ रूपए का व्यय भार मरीजों के उपर से बचाया गया है। योजना के सूचीबद्ध अस्पतालों को भी आयुष्मान के तहत भर्ती मरीजों के हित में गंभीर तथा उनके साथ सकारात्मक रहने के निर्देश भी खासतौर पर दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के निर्देशों के अनुपालन में आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए चेशायर होम्स इंडिया में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तीन दर्जन से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। प्राधिकरण की ओर से नितेश यादव, आयुष्मान मित्र कुश भंडारी स्टेट कोऑर्डिनेटर मन्नू त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा।
11.69 लाख से अधिक मरीजों ने उठाया आयुष्मान की निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ
Latest Articles
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों...
रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की...
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चैहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01...
धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे...
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...

















