नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नमो एप पर जन मन सर्वे की शुरुआत का पहला दिन शानदार रहा। लॉन्च के 26 घंटे के भीतर देशभर से पांच लाख से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर सर्वे की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से भारत की विकास यात्रा पर अपनी राय देने की अपील की। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आपकी राय सबसे महत्वपूर्ण है! नमो एप पर इस सर्वे में हिस्सा लें और हमें बताएं कि आप भारत की 11 वर्षों की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर आम जनता की राय जानने का एक बड़ा प्रयास है।
आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन सर्वे में उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक भागीदारी रही। यूपी से सबसे अधिक 1,41,150 जवाब भेजे गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 65,775, तमिलनाडु से 62,580, गुजरात से 43,590 और हरियाणा से 29,985 प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, नमो एप का ‘जन मन सर्वे’ नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधे भागीदारी का मौका देता है। इसमें जनता राष्ट्रीय सुरक्षा, शासन, सांस्कृतिक गौरव, युवा विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार के कामकाज का आकलन कर सकते हैं। इस पर अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। इससे न सिर्फ जनता अपनी बात कह सकती है बल्कि सरकार को संकेत भी दे सकती है कि किन योजनाओं और नीतियों को लोगों में समर्थन मिल रहा है और कहां सुधार की जरूरत है। यह सर्वे नए भारत के निर्माण में आम जन को सहभागी बनने की भावना को साकार करता है।
सर्वे में शामिल 77% लोगों ने पूरा सर्वे पूरा किया है, जो नागरिकों की गंभीर भागीदारी को दर्शाता है। एक अधिकारी ने कहा, यह अनूठा सर्वे लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करने तथा उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों और सरकारी पहलों पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है।
नमो एप पर जन मन सर्वे में पहले ही दिन 5 लाख से अधिक लोग शामिल; सरकार के काम पर दिए अपने जवाब
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















