24.3 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

केंद्रीय बजट पर बोले सांसद त्रिवेन्द्र, केंद्रीय कर में बढ़ाई गई उत्तराखंड की हिस्सेदारी

हरिद्वार। संसद में केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद भाजपा सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में बजट की खूबियां गिना रहे हैं। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस क्लब पहुंचकर बजट के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। राहुल गांधी को संसद में नहीं बोलने देने के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा राहुल गांधी बच्चों की तरह जिद करते हैं। संसद नियमों से चलती है, जिद से नहीं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री के सदन में भाषण नहीं देने पर उन्होंने कहा विपक्ष द्वारा जिस प्रकार का व्यवहार संसद में किया जा रहा है वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा संसद में मर्यादित विरोध किया जाना चाहिए।
मनरेगा के सवाल पर त्रिवेंद्र रावत ने कहा मनरेगा का केवल नाम बदला गया है। योजना को खत्म नहीं किया गया है। योजना में कई राज्यों में घोटाले सामने आने के बाद कुछ प्रावधान बदले गए हैं। अब ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा। 33 फीसदी महिलाओं को काम देना अनिवार्य किया गया है। यूजीसी कानून पर उन्होंने कहा मामला न्यायालय के विचाराधीन है। इसलिए इस पर अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा।
बजट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा इस बार का बजट विकसित भारत संकल्प 2047 को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया गया है। ये बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और विरासत को लेकर आगे बढ़ेगा। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा आगे कदम बढ़ाएगा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा बजट में उत्तराखंड के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाते हुए 41 प्रतिशत का प्रावधान किया गया है। रेल बजट में उत्तराखंड के लिए 4800 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। सांस्कृतिक व एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं। 10 हजार ग्रामीण टूरिस्ट गाइड तैयार किए जाएंगे। क्लाइमेट चेंज के लिए भी प्रावधान किए गए है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...

लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों...

रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की...

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चैहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01...