17.5 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


spot_img

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता खिताब, फाइनल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का सपना तोड़ा

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने WPL के तीसरे सत्र के फाइनल में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध लड़खड़ाई टीम को संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए नताली स्काइवर ब्रंट के साथ 89 की साझेदारी कर टीम को मुश्किलों से उबारा, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई की टीम 149 रन तक पहुंच सकी। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिजाने कैप, जेस जोनासन और चरणी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन बना सकी। मुंबई ने 8 रन से इस मुकबले को जीता। यह मुंबई की WPL में दूसरी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पहला सीजन भी जीता था। दूसरी ओर दिल्‍ली कैपिटल्‍स लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी खिताब नहीं जीत सकी।
शुरुआत में ही एलिमिनेटर की स्टार हैली मैथ्यूज (3) और यास्तिका भाटिया (3) का विकेट गिरने से मुंबई इंडियंस की टीम बैकफुट पर आ गई थी, लेकिन इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत (66) ने नताली स्काइवर ब्रंट (30) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी कर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया। नताली इसके बाद आउट हो गईं, परंतु कप्तान हरमनप्रीत ने दिल्ली की गेंदबाजों की कुटाई जारी रखी। 44 गेंदों की पारी में हरमनप्रीत ने नौ चौके और दो छक्के लगाए। जब तक वह क्रीज पर मौजूद थीं, मुंबई इंडियंस की टीम आसानी से 150 के पार जाती दिख रही थी। हालांकि, उनके आउट होते ही स्कोर 149 तक ही पहुंच सका।
नताली ने इससे पहले एलिमिनेटर में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली थी। आरेंज कैप धारक इंग्लैंड की इस आलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के फाइनल तक के सफर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने नौ मैचों में सर्वाधिक 80 चौके और चार छक्के के दम पर 70.43 के अविश्वसनीय औसत और 156.51 के स्ट्राइक रेट से रिकार्ड 493 रन बनाए हैं। यह अब तक डब्ल्यूपीएल के तीन सत्रों में आरैंज कैप प्राप्त करने वाली खिलाडि़यों में सर्वाधिक स्कोर है। साथ ही उन्होंने 10 विकेट भी चटकाए हैं।
150 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की शुरुआत खराब रही। 17 के स्‍कोर पर टीम को 2 झटके लग चुके थे। कप्‍तान मैग लेनिंग ने 13 और शेफाली वर्मा ने 4 रन बनाए। पावरप्‍ले के अगले ही ओवर में टीम को तीसरा झटका लगा। जेस जोनासेन ने 15 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली।
इसके बाद दिल्‍ली को संभलने का मौका ही नहीं मिला। एनाबेल सदरलैंड 2 रन ही बना सकीं। जेमिमा रोड्रिग्स ने तूफानी बल्‍लेबाजी की, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। जेमिमा ने 4 चौकों की मदद से 21 गेंदों पर 30 रन ठोक दिए। विकेटकीपर सारा ब्राइस 5 के स्‍कोर पर रन आउट हुईं। उन्‍होंने 5 गेंदों का सामना किया। इसके बाद नट साइवर-ब्रंट ने दिल्‍ली को लगातार 2 झटके दिए। उन्‍होंने पहले मारिजैन काप को हेली के हाथों कैच आउट कराया। काप ने 26 गेंदों पर 40 रन ठोक दिए। अगली ही गेंद पर ब्रंट ने शिखा पांडे को बोल्‍ड किया। शिखा डक पर पवेलियन लौटीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सचिव आयुष ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण और डिजिटलीकरण को...

0
देहरादून। सचिव आयुष रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक...

एनसीओआरडी की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, एनडीपीएस मामलों में शीघ्र निस्तारण, नशा...

0
देहरादून। सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य...

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर...

सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव’ का शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर...

एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में बड़ा खुलासा, दुनिया की 16% एआई प्रतिभा भारतीय

0
नई दिल्ली: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 16 प्रतिशत एआई प्रतिभा भारतीय मूल के है। इस क्षेत्र में अगले...