28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

नारायणपुर में नक्सली हमला, ITBP के दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शुक्रवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया. इस हमले में आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट समेत दो जवान शहीद हो गए. नक्सलियों ने नारायणपुर-बारसूर रोड पर सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया. इतना ही नहीं नक्सली हमला कर शहीद जवानों के हथियार और सामान लूटकर भी फरार हो गए.

नक्सली हमले में सहायक कमांडेंट सुधाकर शिंदे (नांदेड़, महाराष्ट्र) और 45 बीएन आईटीबीपी के जवान गुरमुख (पंजाब) शहीद हो गए. दोनों जवान आईटीबीपी के ई कोय 45 बटालियन के थे. हमले के बाद घटनास्थल पर सैन्य मदद भेजी गई. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया.

आईटीबीपी कैंप से 600 मीटर दूरी पर हुआ हमला
समाचार एजेंसी के मुताबिक, बस्तर आईजी सुंदरराज ने बताया कि यह हमला शुक्रवार दोपहर करीब 12.10 बजे हुआ. उन्होंने कहा, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ITBP कैंप कडेमेटा से करीब 600 मीटर दूर नक्सलियों ने आईटीबीपी की 45वीं बटालियन की टीम पर हमला किया. यह टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकली थी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...