नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने संसद धक्का-मुक्की मामले में महिला सांसद फान्गनॉन कोन्याक की तरफ से लगाए आरोपों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। नगालैंड से भाजपा की राज्यसभा सदस्य फान्गनॉन कोन्याक ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। एनसीडब्ल्यू ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और महिला सांसदों की गरिमा को बनाए रखा जाए।
बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान से जुड़े मुद्दे पर हुई धक्का-मुक्की को लेकर नगालैंड की भाजपा सदस्य फान्गनॉन कोन्याक् ने आरोप लगाया कि वह जब संसद के मकर द्वार के पास अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके काफी समीप आ गए और उन पर चिल्लाने लगे।
उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा कि राहुल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता करीब आए और मुझे यह पसंद नहीं आया और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। आज जो कुछ भी हुआ, वह बहुत दुखद है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मैंने सभापति से भी शिकायत की है।
दरअसल, बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कथित तौर पर हुई धक्का-मुक्की में भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि ओडिशा के प्रताप सारंगी (69) और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत को सिर में चोट लगने के कारण संसद से अस्पताल लाया गया। सारंगी का बहुत खून बह रहा था। उनके माथे पर गहरा घाव था। टांके लगाने पड़े। जब उन्हें लाया गया तो उनका रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ था।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि राजपूत के सिर में भी चोट लगी, जिसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गए। हालांकि, जब सांसद को अस्पताल लाया गया तो वह होश में थे। उनका रक्तचाप स्तर भी बढ़ गया था आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि दोनों सांसदों को दवाएं दी गई हैं, जबकि सिर के सीटी स्कैन और हृदय परीक्षण जैसी जांच जारी हैं। वे दोनों आईसीयू में हैं।
महिला सांसद की शिकायत पर NCW ने लिया संज्ञान, राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई का किया आग्रह
Latest Articles
विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उड़ान: केबिन क्रू से ऑपरेशन तक भागीदारी
नई दिल्ली। भारत के विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इंडिगो और एअर इंडिया में महिला पायलटों की संख्या...
सीडीएस जनरल अनिल चौहान बोले-बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही दुनिया, एआई बदलेगा...
नई दिल्ली। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और भविष्य के युद्ध में एआई और स्वचालित प्रणालियों...
बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान?: पीएम बोले- TMC ने सारी हदें पार कर दीं,...
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री की तरफ से राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत नहीं किया गया। वहीं एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने इसका जिक्र भी...
चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी...
देहरादून: आगामी अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा 2026 से पूर्व हेली शटल सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण...
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख
देहरादून। देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में एक अवैध निर्माण पर...

















